कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर, PMEGP व PMFME योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कोरबा।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के तत्वावधान में सांस्कृतिक भवन कटघोरा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के इच्छुक एवं वर्तमान उद्यमियों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

इस दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा राज्य की औद्योगिक विकास नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा के सहायक प्रबंधक चंचल श्रीवास्तव ने योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से बताया।

शिविर में विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तिगत इकाइयों को प्रोत्साहित किया गया। नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रकरण तैयार करने तथा पहले से संचालित इकाइयों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मोटिवेटर एवं बिजनेस कोच अहमद खान ने सफल उद्यमी बनने के सूत्र साझा किए और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए।

इस अवसर पर विवेक अग्रवाल (विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज), शेखर साहू (मुरली बेकरी),नीतू साहू (बैंक प्रबंधक, State Bank of India कटघोरा),उपेंद्र राठौर (डायरेक्टर – स्कीलइनोवेट), नरेश खूंटे (DRP), रब्बानी अली, राजेश यादव, सुरेश केडिया, चंदन बघेल (तेज न्यूज), रमा साहू, रवि सोनी सहित स्वेकी टंडन, रेवती श्रीवास, गौतम दिवान, महेंद्र टंडन, नीलकमल, हिना महंत, सुचित्रा मानिकपुरी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी व स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के उद्यमियों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी और स्वरोजगार के नए अवसरों को लेकर सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।