कोरबा। साडा कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली गईं।
परीक्षा में कुल 23 स्वयं सेविकाओं ने भाग लेकर अपनी तैयारी और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य परीक्षक के स्वागत से हुई। मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा सिंह तंवर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर उनका औपचारिक स्वागत किया।
लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा के माध्यम से छात्राओं की समझ, व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व का आकलन किया गया। परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन, आत्मविश्वास और तैयारी की सराहना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में भी समाजसेवा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















