कोरबा।कोरबा शहर की प्रतिष्ठित संस्था फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। संस्थान के 8 मेधावी विद्यार्थियों ने गत वर्ष की कटऑफ के आधार पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा में संभावित रूप से स्थान सुनिश्चित किया है। अंतिम पुष्टि आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद होगी।
संभावित रूप से चयनित विद्यार्थियों में हितांश चिल्हाटे, लक्ष्य हंसराजानी, सानिया परवीन, आर्यन रात्रेय, आदित्य कुमार, मो. आदिल रहमान, हिमांशु साहू एवं आरुषि सोनी के नाम शामिल हैं। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने कहा कि कोरबा जैसे शहरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही दिशा और सशक्त मार्गदर्शन की होती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना और उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में कोरबा के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएं अर्जित करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिभावकों की नम आंखों में वर्षों की मेहनत और सपनों की जीत की चमक साफ दिखाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















