कोरबा।सिटी डेंटल अस्पताल द्वारा 16 फरवरी को भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्लांट परिसर में नि:शुल्क डेंटल अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व अस्पताल संचालक डॉ. मोहम्मद सरफराज खान एवं डॉ. बी. प्रसाद धीमर ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ किया।
शिविर में प्लांट के कर्मचारियों एवं स्टाफ को दांतों की सही देखभाल, ओरल हाइजीन बनाए रखने के प्रभावी तरीके, दांतों से जुड़ी सामान्य बीमारियों की रोकथाम तथा नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉक्टरों ने बताया कि सही तरीके से दिन में दो बार ब्रश करना, समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना और संतुलित आहार लेना दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करने से छोटी समस्या गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।
शिविर के सफल आयोजन में बालको प्रबंधन की ओर से सुलभ, हर्ष सिंह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।
कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















