कोरबा।एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-सेंट्रल स्टोर्स, कोरबा द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया। समिति की पहल पर कोरबा के समीप स्थित दादर गांव के जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
समिति की ओर से लक्ष्मीनारायण यादव, बालिश ढेडे, संतोष पटेल एवं सुश्री सुनीता को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर एवं वॉकर प्रदान किए गए, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सहूलियत मिल सके। इस दौरान समिति की सदस्यों ने उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों के बीच बिस्किट तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सदस्या श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रभाती पटुवा एवं लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















