कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली।
बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर पैनल स्थापना की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सक्रिय पहल की जाए।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर अथवा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आयुष्मान भारत योजना, व्यवंदन कार्ड एवं आभा आईडी निर्माण से छूटे हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई।
इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को कृषि चौपाल के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अपनी जवाबदेही तय करने को कहा गया।
कलेक्टर ने 20 फरवरी को आयोजित होने वाले चावल उत्सव को सफल बनाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, वनमंडलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















