पद्मश्री पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में गूंजे बसंत और सृजन के स्वर
कोरबा।मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा पद्मश्री पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनुस दानियालपुरी ने की, जबकि डॉ. अंजना सिंह ठाकुर एवं दीपक सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंच पर समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा तथा उपाध्यक्ष बलराम राठौर भी विराजमान थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद अनसुइया श्रीवास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
स्वागत-सत्कार उपरांत डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने स्वागत भाषण देते हुए साहित्यिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। साहित्य भवन की साज-सज्जा में विशेष सहयोग के लिए डॉ. अंजना सिंह ठाकुर एवं दीपक सिंह ठाकुर को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में सदस्यों ने बसंत एवं विविध समसामयिक विषयों पर काव्य पाठ कर श्रोताओं की सराहना बटोरी। काव्य पाठ करने वालों में संतोष चौहान, शनी प्रधान, संतोष कुमार, उदय प्रधान, सरस्वती श्रीवास, भारती चौरसिया, अनुसुइया श्रीवास, वीणा मिस्त्री, बलराम राठौर, पंडित शिवराज शर्मा, घनश्याम श्रीवास, सरस्वती साहू, हिमांशु चतुर्वेदी, रशीदा मारकंडेय, जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया, पूजा तिवारी, फिरोजा खान, लक्षन चंद्रा, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, दिलीप अग्रवाल, दीपक सिंह ठाकुर, अंजना सिंह ठाकुर एवं यूनुस दानियालपुरी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार वर्मा ने किया तथा अंत में अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। साहित्यिक माहौल में सृजन और सम्मान का यह आयोजन यादगार बन गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















