कोरबा-छुरीकला।गवर्नमेंट उच्चतर माध्यमिक स्कूल छुरीकला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई से जुड़े 28 स्वयंसेवकों ने सत्र 2025-26 की ए-प्रमाण पत्र बाह्य परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाह्य परीक्षक व्याख्याता गोविंद देवांगन एवं प्राचार्य एक्का द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर गोविंद देवांगन ने कहा कि एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवक जीवन की चुनौतियों का सामना करने में अन्य विद्यार्थियों की तुलना में अधिक सक्षम होते हैं। उन्होंने ए-प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं उसके शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में महत्व की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम अधिकारी रीना निर्णेजक एवं हरदयाल सिंह कंवर ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाह्य परीक्षा में शिवम देवांगन, शिवहरी देवांगन, सौरभ यादव, दीपक कुमार कंवर, निहाल यादव, सृष्टि नामदेव, जया नामदेव, बबिता भारिया, अंशु भारिया सहित कुल 28 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















