कोरबा।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नर्मदापुरम जिला अंतर्गत पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में आयोजित 27वें अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में जिले की युवा लीडर अंकिता सामल ने सक्रिय भागीदारी की।
पांच दिवसीय इस रोमांचक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश से कुल 155 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से तीन युवा लीडर्स अंकिता सामल, मुस्कान मैत्री और दीपक सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्काई डाइविंग, जिपलाइनिंग, वैली क्रॉसिंग, हैंगिंग ब्रिज, जेट स्कीइंग एवं पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, टीमवर्क, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
अंकिता सामल की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है तथा युवा वर्ग में साहसिक गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















