कोरबा। कोरबा शहर के विकास को नई गति देने वाली एक बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा। लगभग 2.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से तथा 11.54 करोड़ रुपये जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत की गई है।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य से शहर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुगम होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरव पथ निर्माण को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है और इसे कोरबा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















