कोरबा। कोरबा स्थित तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सौरभ सिंह ने बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, खनिज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, उद्योगों के विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान
सौरभ सिंह ने कहा कि बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से आवागमन तेज होगा और औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक स्तर पर मजबूती से उभर रही है और लगभग 7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर देश की सशक्त आर्थिक नीतियों को दर्शाती है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया,जिला महामंत्री संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा,वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा,अर्जुन गुप्ता,शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















