कोरबा।श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति ने 11 फरवरी को नुनेरा (दीपका) स्थित सपेरा बस्ती में सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान 40 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही उपस्थित सभी जरूरतमंदों को फूड पैकेट भी प्रदान किए गए। समिति ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
यह सेवा कार्य प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सदस्य श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती बबीता मेहरा एवं श्रीमती इतिश्री बड़ई का विशेष योगदान रहा।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















