कोरबा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने गुरुवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिव नगर रूमगरा, चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट स्थित आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। साथ ही ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, पीएनसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष तथा वैक्सीनेशन कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया।
डॉ. केशरी ने आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















