अभिव्यक्ति ऐप और विषम परिस्थितियों से निपटने के उपायों पर भी किया गया जागरूक
कोरबा।कोरकोमा स्थित एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 240 विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव, अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग तथा विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग,ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों औरआपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग और उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर टीआई भावना खंडारे, प्रतिभा ग्रावेरिया, कोर्राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही श्रीमती जसप्रीत कौर और श्रीमती लच्छन चंद्रा की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें कानून की जानकारी देना तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















