रामसागर पारा आंगनबाड़ी में ‘वजन उत्सव’ आयोजित, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन, माताओं को दिए गए पोषण संबंधी सुझाव

कोरबा।शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का ‘वजन उत्सव’ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी बच्चों का एक-एक कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों का नियमित वजन कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने की आवश्यकता पर विस्तार से समझाइश दी गई, ताकि कुपोषण की समस्या को समय रहते रोका जा सके।

इस अवसर पर शिशुवती एवं गर्भवती माताओं को भी पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और संतुलित आहार संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना हेड़ताल, राहिजा रविंद्रम, सुषमा राम, सहायिका विमल जगत, मितानिन कार्यकर्ता कृष्णा कुशवाहा, भगवती मरावी, संजना पटेल, मधु जगत, छाया मसीह सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसके अलावा उर्मिला पांडे, रश्मि मिश्रा, जय सिंह नेताम, संतोष गुप्ता एवं हर्ष शेखर पटेल सहित वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।