कोरबा।आईटीआई रामपुर क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय सांप रिहायशी इलाके में पहुंच गया। घर के बाहर खड़ी महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं, तभी उनकी नजर घर की ओर आते एक बड़े सांप पर पड़ी।
शुरुआत में महिलाओं को लगा कि यह सामान्य धमना (रैट स्नेक) है, इसलिए उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया।
लेकिन अचानक सांप ने फन फैला लिया, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह जहरीला कोबरा है। फन फैलाते ही मौके पर मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और तुरंत दूरी बना ली।
स्थानीय युवक मनीष मैत्री ने इसकी सूचना वन्यजीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कुछ मिनट तक सांप सड़क पर फन फैलाकर बैठा रहा। टीम ने सावधानीपूर्वक उसे पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान Indian cobra (भारतीय नाग) के रूप में की गई। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार जताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
