मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन, बजट प्रावधानों पर विस्तार से संवाद
कोरबा।मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के रूप में नेतृत्व कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रमाण है।
विकसित भारत 2047 का संकल्प
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये के बजट में रक्षा के लिए 7.84 लाख करोड़, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 6 लाख करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 2.5 लाख करोड़, शिक्षा के लिए 1.40 लाख करोड़ और स्वास्थ्य के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया और कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने वाले प्रावधान इस बजट की प्रमुख विशेषता हैं।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, नगर पालिका बाकीमोगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। इन योजनाओं को हर वार्ड और घर तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में भाजपा एवं महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला संवाद कार्यक्रम को सकारात्मक और सहभागितापूर्ण बताया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
