कोरबा।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कोरबा में आज यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक मनोज राठौर ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई और सुरक्षित यातायात का संकल्प कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भारत शर्मा, दिलीप यादव सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















