कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के ग्राम चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण में ईंटों की जोड़ाई,आंतरिक निर्माण एवं अन्य तकनीकी कार्यों की बारीकी से जांच की गई। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में त्रुटियां पाए जाने पर कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर और संबंधित ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा दीवारों में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारते हुए आवश्यक ग्राउटिंग कार्य कराया जाए।
गुणवत्ता संबंधी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार राहुल शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर ने कटघोरा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया और उसे निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्राम उतरदा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किए जा रहे ग्राम्य भारती हरदीबाजार कॉलेज भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। कॉलेज भवन के लिए बाउंड्रीवाल और छात्रावास निर्माण की मांग पर संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित की जा रही 8 किलोमीटर लंबी उत्तरदा-रेकी सड़क का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग छुरी-कटघोरा मार्ग का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















