कोरबा।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक एवं हनुमान भक्त संत धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में कोरबा में आयोजित होने वाली हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रस्तावित इस आयोजन से पूर्व 27 फरवरी को 21 हजार मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में सफाई कर्मियों को मुख्य यजमान की भूमिका दी जाएगी।
जश्न ए रिसॉर्ट में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अपना घर सेवा आश्रम के संचालक राणा मुखर्जी ने बताया कि यह अपने आप में बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी ने भक्ति, सेवा और समर्पण का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वही आज समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। धीरेंद्र शास्त्री अपनी वाणी के माध्यम से सनातन संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश दे रहे हैं।
समाजसेवी सुबोध सिंह ने आयोजन को जनसहभागिता का महायज्ञ बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
बैठक में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह, शिव कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव मोदी, केएन कॉलेज समिति के प्रमुख किशोर शर्मा सहित अन्य ने सुझाव प्रस्तुत किए।
अमरजीत सिंह बने संयोजक
बैठक में आयोजन समिति के संयोजक के रूप में अमरजीत सिंह, सचिव के रूप में डॉ. पवन सिंह तथा कोर टीम में ऋषभ केशरवानी, तपिश, रवि गिडवानी, नवल गुप्ता और ऋषभ शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रद्धालुओं के लिए ‘भारत मां की रसोई’ का संचालन समाजसेवी प्रेम मदान द्वारा किया जाएगा।
निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन का अनुमानित बजट लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि यदि एक लाख श्रद्धालु 280 रुपये का सहयोग दें, तो आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















