अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक,चार हाईवा समेत 9 वाहन जप्त

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें दो ट्रक, चार हाईवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन तथा एक टीपर शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रेत भंडारण के मामले में लगभग 700 घन मीटर रेत जब्त की गई है। संबंधित प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रचलन में है।

उप संचालक खनिज प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।