कोरबा।शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (मतदाता साक्षरता क्लब) का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने क्लब गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा वर्ग को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना आवश्यक है। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराएं।
डॉ. हर्ष पांडेय, प्राध्यापक (समाजशास्त्र) एवं क्लब के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोकतंत्र में युवा भागीदारी की महत्ता बताई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल ने किया।
इस अवसर पर टी.आर. कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















