14 साल की अनिद्रा से आयुर्वेद ने दिलाई राहत

कोरबा।मुड़ापार निवासी रामरतन साह को लंबे समय से चली आ रही अनिद्रा और मानसिक असहजता की समस्या से आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से राहत मिलने का दावा किया गया है। वे पिछले 14 वर्षों से नींद न आने की समस्या से जूझ रहे थे और नियमित रूप से नींद की दवाइयों का सेवन कर रहे थे। इसके साथ ही घबराहट, बेचैनी, डर और किसी कार्य में मन न लगने जैसी परेशानियां भी बनी हुई थीं।

परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति ऐसी हो गई थी कि वे अपनी समस्या स्पष्ट रूप से किसी को बता भी नहीं पाते थे।

लगातार परेशानी के बाद उन्होंने निहारिका स्थित श्री शिव औषधालय में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। चिकित्सक ने त्रिविध परीक्षा एवं नाड़ी परीक्षण के बाद आयुर्वेदिक औषधियां, आवश्यक नियम और परहेज बताए।

रामरतन साह ने चिकित्सकीय निर्देशों का नियमित पालन किया। बताया गया कि लगभग दो माह के उपचार के बाद उन्हें नींद आने लगी और घबराहट, बेचैनी व डर जैसी समस्याओं में सुधार हुआ। साथ ही आंखों की कमजोर होती रोशनी में भी लाभ महसूस किया गया।

वर्तमान में वे स्वयं को पहले से बेहतर और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। चिकित्सक का कहना है कि आयुर्वेद में जीवनशैली और संतुलित दिनचर्या का विशेष महत्व है, जिसका पालन करने से अनेक दीर्घकालिक समस्याओं में लाभ संभव है।