कोरबा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय, कोरबा में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विपणन एवं विकास संघ भोजराम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि महान चिंतक, दूरदर्शी संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण तथा समाज के गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच समाज को एकजुट रखने की थी। वे सामाजिक समरसता और एकात्म मानववाद के प्रबल समर्थक थे।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















