कोरबा।कोरबा में चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन मार्च माह में आयोजित होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।
परंपरा के अनुसार पहला निमंत्रण मां सर्वमंगला को अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल के लिए बांकी मोंगरा क्षेत्र के ढपढप सहित दो से तीन स्थानों का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा गया है। प्रशासनिक निरीक्षण के बाद अंतिम स्थल का चयन किया जाएगा।
अपना सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी ने बताया कि कथा आयोजन के साथ ही रजगामार क्षेत्र में “अपना सेवा घर आश्रम” का भूमि पूजन भी पं. धीरेंद्र शास्त्री के करकमलों से कराया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भव्य आयोजन को सफल बनाने में राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा, तपिश, रवि गिदवानी, अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे और अखिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। वहीं मिथलेश दुबे, ऋतु चौरसिया और वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
संस्था द्वारा आयोजन के लिए कार्यालय भी प्रारंभ कर दिया गया है।
इसी क्रम में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे जश्न- ए- रिसॉर्ट में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















