कोरबा।सेक्टर-5 बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तत्पश्चात श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा वाचन के दौरान आचार्य द्वारा श्रीराम-भरत मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अखण्ड नवधा रामायण, श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा और शिव कथा जैसे धार्मिक आयोजन निरंतर हो रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, आपसी एकता को मजबूत बनाते हैं और भाईचारे की भावना को जागृत करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
