बीएड विद्यार्थियों के लिए योग शिक्षा का विशेष सत्र आयोजित

कोरबा।बीएड पाठ्यक्रम के अंतर्गत योग शिक्षा विषय पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राणायाम एवं विभिन्न योग आसनों की विधि को समझते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों पर विशेष जोर दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि योग से न केवल शारीरिक थकान दूर होती है, बल्कि मानसिक तनाव कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती कुलदीप एवं बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र विकास पटेल ने सभी को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

आयोजन को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति द्विवेदी, नितेश कुमार यादव, शंकर लाल यादव एवं कुणाल दास गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।