कोरबा।सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में उप महानिरीक्षक श्री निर्विकार के कुशल नेतृत्व में भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले में गेवरा, दीपका एवं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और उनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मिलेट्स से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में मिलेट्स के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार में इनके महत्व को रेखांकित किया।
मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सीआईएसएफ के जवानों एवं एसईसीएल के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे आयोजन में उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर हरीश दुहन, सीएमडी बिलासपुर प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोरा, ए.के. त्यागी, महाप्रबंधक गेवरा, एस.के. मिश्रा, महाप्रबंधक दीपका, राजेंद्र सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















