लीनेस क्लब का संयुक्त एरिया मीटआयोजित,सेवा गतिविधियों की समीक्षाऔर भावी योजनाओं पर मंथन

कोरबा।कोरबा ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 स्वर्णिम 2026 के अंतर्गत एरिया-8 एवं एरिया-9 के क्लबों का संयुक्त एरिया मीट सोमवार को लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में संपन्न हुआ।

इस एरिया मीट में लीनेस क्लब कोरबा, दादर गोल्डन क्लब एवं हरीतिमा क्लब दर्री की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्लबों की अध्यक्षों ने आगामी सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

वहीं, क्लब सचिवों ने वर्षभर संचालित सेवा कार्यों, प्रशासनिक बैठकों एवं आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखा।

बैठक में क्लबों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।