कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना दीपका पुलिस को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपका पुलिस ने पाँच अलग-अलग ठिकानों लोटनापारा केराकछार, धुरेना एवं सिरकी खुर्द में दबिश देकर कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इस कार्रवाई में अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में
सूरज धनुहार (19 वर्ष), निवासी लोटना पारा केराकछार,
विक्रम धनुहार (27 वर्ष), निवासी धुरेना,
प्रीति मारकाम (25 वर्ष), निवासी सिरकी खुर्द,
अंताबाई, निवासी धुरेना शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दीपका पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















