कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के लिए मुख्य मार्ग पर पुलिस की पेट्रोलिंग

एसपी के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर से पाम मॉल तक अधिकारियों ने संभाली कमान

कोरबा।कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा नगर में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और सक्रिय कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से पाम मॉल तक मुख्य मार्ग पर पेट्रोलिंग की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी लखन पटले, सिटी एसपी प्रतीक चतुर्वेदी, रामपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव सहित ट्रैफिक पुलिस की टीम शामिल रही।

अधिकारियों ने रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया, वहीं आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए इस प्रकार की पेट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।