पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, कोरबा वासियों के सुख-समृद्धि की कामना
कोरबा।बुधवारी महाराणा प्रताप नगर चौक के समीप स्थित श्री गजानन साईं मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के तत्वाधान में श्री गजानन महाराज प्राकट्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री गजानन महाराज सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री गजानन विजय ग्रंथ अपने आप में एक सिद्ध ग्रंथ है, जिसके पारायण से भक्तों के मनोरथ पूर्ण होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज द्वारा प्रतिवर्ष श्री गजानन महाराज प्रकट्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें उन्हें सम्मिलित होने का अवसर मिलता है। इसके लिए उन्होंने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद प्राप्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















