श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थयात्री अयोध्या रवाना

कोरबा। नगर निगम कोरबा की श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 35 तीर्थयात्रियों का दल पवित्र अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। निगम कार्यालय साकेत भवन से रवाना हो रहे तीर्थयात्रियों को महापौर संजूदेवी राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर महापौर ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को आस्था के केंद्र अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है, जो नगर निगम की एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव, पार्षद रामकुमार साहू, युगल किशोर कैवत्र्य, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहित प्रकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, शंकर साहू, संजय भास्कर, संतोष यादव, छन्नू सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।