कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व से वरिष्ठ पर्यवेक्षक सिलवेस्टर लकरा एवं संयंत्र सहायक श्रेणी-एक सुरेश कुमार दहायत अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। दोनों कर्मियों ने कई दशकों तक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कंपनी की सेवाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, सुनील सरना एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को कंपनी की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए। मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दोनों कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया है और उनके जीवन की अगली पारी सुखद एवं सफल हो, यही कामना है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मा.संसा.) देवी शंकर राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार सहित सुहिर्द कुमार डेविड, रजनी मरावी, राजीव पॉल, भुवनेश्वरी साहू, जयमंगल साहू, जीवन एवं राजकुमार केंवट सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















