कोरबा। आरएसएस नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ मंदिर में रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने मिट्टी के कलश लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी।
कलश यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा एवं कार्यक्रम की संयोजक सुधा झा ने बताया कि यह आयोजन लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिल रहा है।
आयोजन के अंतर्गत अयोध्या से पधारे संत रामदास महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















