कोरबा।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार श्रमिक कल्याण के प्रति अपनी संवेदनशीलता लगातार दिखा रही है। सरकार की योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सीधा आर्थिक लाभ देने की कड़ी में 18.23 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से श्रमिकों के खातों में अंतरित की गई।
यह राशि श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह द्वारा ट्रांसफर की गई, जिससे 9,328 पंजीकृत श्रमिकों को लाभ मिला। यह सहायता निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत दी गई है।
इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के माध्यम से अब तक 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि श्रमिकों के खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है।
उन्होंने आगे बताया कि केवल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से ही अब तक 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सीधे श्रमिकों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















