कोरबा।छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोरबा जिले के युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोरबा की टीम ने तीसरा उपविजेता (चौथा स्थान) हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ी मुख्य रूप से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छुरीकला एवं सतनाम भवन बालकोनगर से जुड़े हैं, जो लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
स्वर्ण पदक विजेता पावनी साव, आर्या गौरी सिंह, श्रृष्टि गुप्ता, मिया फ्रांसिस, गोल्डी अग्रवाल एवं विहान जायसवाल रहे।
रजत पदक श्रीजा सिंह, नित्या, शाश्वत पावल साव, एकता पटेल, अद्वितीय गुप्ता एवं अक्षत साहू ने जीते।
वहीं कांस्य पदक कुहू रहांगडाले, स्वास्तिक जायसवाल एवं ऋतु के खाते में आए।
इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे हेड कोच प्रेमराज बंजारे, कोच देवाशीष कश्यप एवं स्नेहा बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेवल अप एकेडमी के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खेल परिदृश्य में कोरबा की मजबूत पहचान को दर्शाती है।
कोरबा के इन युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत भी बना है। टीम के शानदार प्रदर्शन से भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताओं की उम्मीद जताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















