कोरबा।महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर नगर निगम कोरबा के साकेत भवन में आयोजित कार्यक्रम में निगम कर्मियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। उन्होंने कर्मियों से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को जीवन में उतारें।
कार्यक्रम में उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, उप अभियंता गुलिस्ता साहू, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















