कोरबा।मासिक शासकीय राशन में चना वितरण नहीं किए जाने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) एवं महिला संगठन एनएफआईडब्ल्यू ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अनियमितताओं की शिकायत की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में अगस्त 2025 से नवंबर 2025 तक लगातार चार माह का चना वितरण नहीं किया गया। दिसंबर 2025 में चना वितरण शुरू तो हुआ, लेकिन वह भी आधे-अधूरे हितग्राहियों को ही मिल पाया। वहीं जनवरी 2026 में भी चना वितरण को लेकर अनियमितता बनी हुई है।
संगठनों का कहना है कि अगस्त 2025 से गरीब जनता के शासकीय राशन की थाली से चार माह तक चना गायब रहा है। यदि चना वितरण प्रणाली में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गई है तो दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सभी पात्र हितग्राहियों को पूरा चना उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, महिला संगठन एनएफआईडब्ल्यू की सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, कोरबा जिला अध्यक्ष मीना यादव, जिला सचिव हेमा चौहान सहित केवरा यादव एवं मधुबाला जायसवाल उपस्थित रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















