कोरबा।महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहनदास करमचंद गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर अडिग रहते हुए दृढ़ निश्चय से संघर्ष कर दुनिया को नई दिशा दी।
उनका जीवन आज भी मानवता और शांति का मार्ग दिखाता है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू ने भी गांधीजी के विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एडी जोशी, बसंत चंद्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पुष्पा पात्रे, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, अजजा युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कंवर, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, अश्वनी पटेल, बुद्धेश्वर चौहान, पार्षद रवि सिंह चंदेल, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, डॉ. गोपाल कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















