अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में गेवरा क्षेत्र ने दर्ज की जीत

कोरबा।एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के तत्वावधान में अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले अंतर्गत मधुबन क्लब, राजनगर आरओ उप-क्षेत्र में 27 से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के पहले सिंगल्स मुकाबले में गेवरा क्षेत्र और बिश्रामपुर क्षेत्र की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें गेवरा क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आयोजन के आगामी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने का सशक्त मंच साबित हो रही है।