कोरबा।हेमू कालानी नगर स्थित सिंधु भवन में शुक्रवार को सिंधी समाज की वार्षिक सभा आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से भाजपा नेता अशोक चावलानी को पूज्य सिंधी पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी की गईं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के दावेदार राजकुमार ज्ञानचंदानी और संतोष वाधवानी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे अशोक चावलानी का चयन निर्विरोध हुआ।
नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि वे समाजहित में समर्पण भाव से कार्य करेंगे और सिंधी समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।
सभा में संरक्षक मुरलीधर माखीजा एवं कंवरलाल मनवानी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर चंदनदास कोटवानी, मनोज जेठानी, संतोष वाधवानी, रवि सचदेवा, नरेश जगवानी, किशन चंद दावड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
