कोरबा। जिले की प्रमुख मार्शल आर्ट्स संस्था लेवल अप एमएमए अकादमी के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप (छठवीं स्वर्ण कप आमंत्रण प्रतियोगिता) का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे।
लेवल अप एमएमए अकादमी की सिटी सेंटर मॉल, निहारिका एवं बालको सतनाम भवन शाखाओं से जुड़े 20 से अधिक खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। टीम में बालक, बालिका एवं पूमसे (पैटर्न) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।
बालक वर्ग में अक्षत पांडेय, अक्षत साहू, स्वास्तिक जायसवाल, सौरभ महंत, शाश्वत पावाल एवं विवान जायसवाल चयनित हुए हैं।
वहीं बालिका वर्ग में श्रीजा सिंह, आर्या गौरी सिंह, सृष्टि गुप्ता, प्रिया गेंडले, पावनी साहू, भूमिका जगत, एकता पटेल, नित्या, वी. संभवी, गोल्डी अग्रवाल, शिवांगी जायसवाल, मेघा टेकाम, रितु राठिया, काजल कंवर, वंशिका कंवर, मानवी चंद्रा, अद्वितीय गुप्ता, मिया फ्रांसिस अलापट्ट एवं कुहू रहांडले राज्य स्तर पर चुनौती पेश करेंगी।
पूमसे (बालिका वर्ग) में नित्या, आर्या गौरी सिंह, पावनी साहू एवं श्रीजा सिंह अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करेंगी।
पिछले कई सप्ताहों से सभी खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस ड्रिल, तकनीकी अभ्यास और स्पैरिंग सेशन के माध्यम से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम में खासा उत्साह और आत्मविश्वास नजर आ रहा है।
कोच स्नेहा बंजारे एवं कोच देवाशीष कश्यप ने बताया कि खिलाड़ी तकनीकी रूप से मजबूत हैं और इस बार बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीद है।
अकादमी के डायरेक्टर एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में टीम का लक्ष्य केवल पदक जीतना ही नहीं, बल्कि कोरबा जिले का गौरव बढ़ाना भी है।
जिला संघ के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अकादमी बच्चों में खेल के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अकादमी के पदाधिकारी ईशा सोनवानी, आयुष निराला,किरण कुमार,दुर्गेश साहू,कविता सोनी,रानी मरकाम, वैभव जायसवाल एवं यश खरे ने भी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि लेवल अप एमएमए अकादमी निरंतर कोरबा जिले में ताइक्वांडो एवं अन्य मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा दे रही है, जिससे जिले की खेल संस्कृति सशक्त हो रही है और खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















