01 फरवरी को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का आयुर्वेदिक प्रयास

कोरबा।“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम 01 फरवरी 2026, रविवार को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्पलेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न होगा।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।

इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार, उपयोगी योग एवं प्राणायाम की जानकारी एवं प्रशिक्षण भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार हेतु पूर्व पंजीयन आवश्यक है।

इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे बच्चों को असुविधा न हो और अधिक प्रतीक्षा से बचा जा सके।