सब्याशाची की प्रस्तुति ने खास बनाया आरएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

कोरबा।दीपका स्थित आरएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भूल भुलैया फिल्म की थीम पर आधारित “मेरे ढोलना” गीत पर बच्चों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में सब्याशाची नाग सहित अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। मुख्य अतिथि दीपका भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रोहित राठौर ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से संभव नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, रचनात्मक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है।

इस अवसर पर दीपका वेलफेयर के सदस्य एस.डी. तिवारी, पत्रकार मनोज महतो एवं भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में दीपका थाना के सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह, सुशील तिवारी, समाजसेवी आनंद राठौर, पूर्व पार्षद श्रीदेवी नायर, सिंपल मनी सिंह, मनप्रीत धनी सिंह, अचल श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर के. पी. नाग, प्राचार्य रेनू तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।