कोरबा।कोरबा जिले के उभरते तीरंदाज सेद यादव ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई करते हुए जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली है।
जानकारी के अनुसार आठवां मास्टर गेम्स आर्चरी प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक पुणे में आयोजित की गई थी। इसमें कोरबा स्थित एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप के कर्मचारी सेद यादव ने बेहतरीन दमखम और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
सेद यादव की इस उपलब्धि पर वर्कशॉप के महाप्रबंधक जी.के. द्विवेदी, कार्मिक प्रबंधक शैलेन्द्र परासर, इलेक्ट्रिक रिपेयर शॉप के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि तीरंदाजी का अंतरराष्ट्रीय आयोजन आगामी माह जापान में प्रस्तावित है। एसईसीएल प्रबंधन ने कर्मचारी गतिविधियों के अंतर्गत श्री यादव को आगे भी पूर्ण सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















