बांकीमोंगरा में बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

कोरबा।भाजपा सरकार के कार्यकाल में बांकीमोंगरा कोयलांचल क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी के तहत बांकीमोंगरा कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व बांकीमोंगरा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आज़ाद एवं नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने किया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि बीते कुछ समय से बांकीमोंगरा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हो रहा है। क्षेत्र में लूट, बलात्कार, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ने से आमजन भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि कब और कहाँ कोई अप्रिय घटना घटित हो जाए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, नवलकिशोर पंडित,विकास सिंह,पार्षद पवन गुप्ता,राकेश अग्रवाल, संदीप दहरिया,हेमंत साहनी,यशपाल सिंह कंवर,डब्लू साहू, सुमित धीवर,आयुष यादव,बॉबी कुमार,मनीष नागे,लालू साहू, अजय देवगन, सागर कुमार, सागर श्रीवास, समीर मांझी, शुभम, रामेश्वर कर्ष, लखन पात्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।