कोरबा।धान उपार्जन के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं की जानकारी लेने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम नान पुलाली के किसान उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों से सीधे संवाद किया। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को लेकर स्थिति जानी और किसी प्रकार की परेशानी होने पर जानकारी देने को कहा।
किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत टोकन कटवाया था और बिना किसी दिक्कत के अपना धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर दुदावत ने कहा कि खरीदी केंद्रों में लाए गए धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के उपरांत ही धान की खरीदी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहकर कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम रोहित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















