कोरबा।हिन्दी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, कुसमुण्डा की कक्षा 9वीं की छात्रा कु. लावण्या प्रधान ने शानदार सफलता हासिल करते हुए स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान एवं नगद पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
यह सम्मान समारोह प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें संस्कृति मंत्रालय के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदूरकर, अतिरिक्त निदेशक डॉ. पाटिल प्रांजल, डॉ. पूरन चंद्र टंडन एवं डॉ. कैलाश जाधव बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
बताया गया कि प्रतियोगिता में लावण्या प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी भाषाई दक्षता, ज्ञान और प्रतिभा से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















