कोरबा। कोरबा नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 58 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है, जिससे चौक को पूरी तरह नया और आधुनिक लुक मिलेगा। वहीं, वार्ड क्रमांक 56 (लाटा क्षेत्र) में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से नाला-कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा।
इन दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री (उद्योग, श्रम एवं अन्य विभाग) लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया। सरदार पटेल चौक के सौंदर्यीकरण पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न सजावटी और सुविधा संबंधी कार्य शामिल हैं। इससे न केवल चौराहे की शोभा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और आकर्षक वातावरण मिलेगा।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। जनता इन बदलावों से खुश है और सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम हो रहा है।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने बताया कि नगर निगम का बजट 800 करोड़ रुपये का है, साथ ही राज्य सरकार और डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) से मिल रही अतिरिक्त सहायता से शहरी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी मंत्रियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद विनम्र तिवारी, सुखविंदर कौर,एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू,पार्षद मुकुंद सिंह कंवर,किशन केवट,जनक राजपूत, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पूर्व पार्षद राधेलाल यादव, बुधवारसाय यादव, कविता राजपूत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये कार्य कोरबा शहर के समग्र विकास और लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं, जो आने वाले समय में शहर की छवि को और निखारेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















